Mansukh Mandaviya to Times Now Navbharat Navika Kumar: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से फिलहाल दुनिया भर के मुल्क प्रभावित हैं, मगर भारत ने जिस तरह कोविड का प्रबंधन किया वह उससे हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां कोरोना का खतरा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इंडिया में कोरोना का खतरा टला नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया। (फाइल)
दरअसल, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की एडिटर इन चीफ नविका कुमार से दावोस में खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया- मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि कोविड का खतरा टल गया है। देश में आज कोरोना का खतरा नहीं है, पर यह टल गया है...यह नहीं कहूंगा। कोविड की पांचवीं लहर चल रही है। आज यूरोप, चीन, कोरिया, जापान, सिंगापुर और बैंकॉक...हर जगह लोग प्रभावित हैं। बड़ी मात्रा में वहां केस दिख रहे हैं। लेकिन हमने जैसे कोविड प्रबंधन किया...पीएम मोदी के बताए 4टी वाले फॉर्म्युले (ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीका) से हमने जैसे कोविड के प्रसार को मैनेज किया था, उसे देखते हुए और आगे बढ़ाते हुए आज इस स्थिति में हैं।
देखें, उनकी नविका कुमार के साथ खास बातचीत का अंशः
दरअसल, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,998 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,81,361 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,728 लोगों की जान गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.07 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
