COVID-19 comeback in China: चीन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कोहराम फिर से देखने को मिला है। अस्पताल हो या फिर श्मशान...संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। हैरत की बात है वायरस के ओमीक्रॉन का जो सब-वेरियंट त्राहिमाम मचा रहा है, उसका डबलिंग टाइम (एक समय में संक्रमण के मामले बढ़ाना) घट गया है। कहा जा रहा है कि वायरस पहले तक फैलने के बाद दो से तीन में अपना असर दिखाता था, पर अब वह चंद घंटों में फैलने लगा है। सब-वेरियंट एक से 16 लोगों में फैल रहा है।
कोरोना वायरस संकट के बीच चीन में मास्क लगाकर जाते लोग। (फाइलः एपी)
महामारी विशेषज्ञ एरिक फीगल डिंग ने कुछ सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए 19 दिसंबर को चीन में हैरान करने वाली स्थितियों से दुनिया को रूबरू कराया था। उनके मुताबिक, चीन में संक्रमण के केस बढ़ने/फैलने का समय अब और दिन नहीं हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि डबलिंग टाइम का समय अब संभवतः कुछ "घंटे" है। आर की गणना करना कठिन है।
⚠️THERMONUCLEAR BAD—Hospitals completely overwhelmed in China ever since restrictions dropped. Epidemiologist estim… t.co/2j8jlTPYi6
— ANI (@ANI) Dec 19, 2022
2) Summary of #CCP's current #COVID goal: “Let whoever needs to be infected infected, let whoever needs to die die.… t.co/374t5W8Uqr
— ANI (@ANI) Dec 19, 2022
दरअसल, चीन में कोराना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप के नए उप-स्वरूपों से जुड़े संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, चीन मौजूदा समय में मुख्यत: अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन स्वरूप के दो उपस्वरूपों-बीए.5.2 और बीएफ.7 से प्रभावित है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि कोविड-19 में केवल ‘‘श्वसन प्रणाली के विफल होने’’ से होने वाली मौतों को ही आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाएगा।
