मेधा पाटकर मानहानि मामले में दिल्ली के LG वीके सक्सेना को बड़ी राहत; कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी

Medha Patkar Defamation Case: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को मेधा पाटकर द्वारा दाखिल मानहानि मामले में गुरुवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एलजी वीके सक्सेना को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

Medha Patkar Defamation Case: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को मेधा पाटकर द्वारा दाखिल 25 साल पुराने मानहानि मामले में गुरुवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एलजी वीके सक्सेना को सभी आरोपों से बरी कर दिया। साकेत कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके।

LG VK Saxena

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (फाइल फोटो)

इससे पहले, मार्च 2025 में अदालत ने मेधा पाटकर के उस आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अतिरिक्त गवाहों की जांच कराने की मांग की थी। अदालत ने इसे वास्तविक जरूरत के बजाय मुकदमे को जानबूझकर लंबा खींचने की कोशिश करार दिया था।

End of Feed