कोरोना के नए वेरियंट से जरा बच के! JN.1 के लक्षण भी ओमीक्रॉन जैसे, स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन भी इसमें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 05:17 PM IST

Coronavirus Tracker in India: एक्सपर्ट के मुताबिक, कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित रोगियों को तात्कालिक लक्षण जैसे बुखार, नाक से रक्तस्राव, गले में खराश, सिरदर्द, और कई मामलों में मध्यम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

Coronavirus Tracker in India: कोरोना वायरस के नए वेरियंट जेएन.1 के हल्के लक्षणों की वजह अगर आप इसे कमजोर समझ रहे हैं तब यह भूल न करें। वायरस का यह स्ट्रेन तेजी से फैलता है, लिहाजा अनुशासन में रहना ही इसके खिलाफ फिलहाल बचाव है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) में सर्वोदय अस्पताल में पल्मोनोलॉजी की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सपना यादव ने इस बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया- कोविड-19 के नया वेरिएंट जेएन.1 चिंताजनक वेरिएंट है।

covid-19 in india

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उन्होंने बताया कि जेएन.1 में ओमीक्रॉन वेरिएंट्स जैसे ही लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, इसमें एक विशिष्ट स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। यह तेजी से फैलने वाला और हल्के लक्षणों को दर्शाता है, पर यह पहले के वेरिएंट से फिलहाल थोड़ा कम खतरनाक साबित हुआ है। इससे संक्रमित रोगियों को तात्कालिक लक्षण जैसे बुखार, नाक से रक्तस्राव, गले में खराश, सिरदर्द, और कई मामलों में मध्यम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

End of Feed