LIVE

Coronavirus Tracker in India: पैर पसारते नए स्ट्रेन के बीच बोले AIIMS के Ex-डायरेक्टर- हमें एक और वैक्सीन की जरूरत है क्योंकि...

Coronavirus Tracker in India: पैर पसारते नए स्ट्रेन के बीच बोले AIIMS के Ex-डायरेक्टर- हमें एक और वैक्सीन की जरूरत है क्योंकि...
Coronavirus Tracker in India: पैर पसारते नए स्ट्रेन के बीच बोले AIIMS के Ex-डायरेक्टर- हमें एक और वैक्सीन की जरूरत है क्योंकि...

Corona Cases in India, Covid19 News Today (कोरोना वायरस ट्रेकर): कोरोना वायरस संक्रमण के नए वैरिएंट जेएन.1 (JN.1) पर दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया ने एक और वैक्सीन की जरूरत की बात कही है। वह बोले हैं- हमें एक वैक्सीन की ज़रूरत है, जो वायरस के व्यापक प्रकार को कवर करे। हमारे पास वायरस के कई म्यूटेशंस हैं। JN.1, ओमीक्रॉन का उप-वंश है। ऐसे में ओमीक्रॉन के खिलाफ बनाया गया टीका इस प्रकार के खिलाफ भी प्रभावी होगा।

क्रिसमस (25 दिसंबर, 2023) और न्यू ईयर (31 दिसंबर, 2023 और एक जनवरी, 2024) से पहले कोरोना का नया स्ट्रेन जेएन.1 जिस तेजी कदर फैला है, उसने हम सबकी चिंता बढ़ाई है। बेशक सरकारें और एक्सपर्ट्स ने इसे हल्का स्ट्रेन करार दिया हो, मगर यह लोगों को बीमार कर रहा है। इस बीच, कोविड-19 को लेकर नया खुलासा हुआ है कि संक्रमण से उबरने के महीनों बाद भी कई मरीजों के मस्तिष्क को पहुंची क्षति और उसमें आई सूजन बरकरार पाई गई। हालांकि, इसका पता लगाने के लिए किए गए ब्लड टेस्ट (रक्त परीक्षण) के परिणाम सामान्य आए। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है।

ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे अहम चरण में जब लक्षण तेजी से विकसित होते हैं तब प्रमुख सूजन संबंधी प्रोटीन और मस्तिष्क में जख्म के निशान उत्पन्न होते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने इंग्लैंड और वेल्स के 800 से अधिक अस्पताल में भर्ती मरीजों के नमूनों का विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। अनुसंधानकर्ताओं ने ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ नामक जर्नल में प्रकाशित अपने अध्ययन में कहा कि आश्चर्य की बात है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के महीनों बाद भी कोविड​​​​-19 के कारण मस्तिष्क को पहुंची क्षति के मजबूत जैव निशान बने रहते हैं।

DEC 24, 2023 22:56 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, जिसके बाद महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,72,135 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
DEC 24, 2023 22:26 IST

पर्यटन उद्योग को कोविड-19 की नयी लहर से घबराने की जरूरत नहीं: नाईक

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक ने रविवार को कहा कि नागरिकों और पर्यटन उद्योग को कोविड-19 की नयी लहर को लेकर चिंतिंत होने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश पहले इस बीमारी का मुकाबला कर चुका है।वह दक्षिण गोवा में साप्ताहिक पत्रिका ‘पांचजन्य’ द्वारा आयोजित ‘सागर मंथन 2.0’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
DEC 24, 2023 21:12 IST

COVID-19 Tracker in World: डब्ल्यूएचओ ने देशों से निगरानी बढ़ाने को कहा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से कोविड​​-19 और इसके नए उप-स्वरूप जेएन.1 तथा इन्फ्लूएंजा सहित श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों से भी ऐहतियाती कदम उठाने की अपील की है।
DEC 24, 2023 17:12 IST

Covid 19 Live Updates: कितने हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,545 हो गई है। संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
DEC 24, 2023 15:47 IST

Covid-19 Update: कुल कितनी मौतें

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 656 नए मामले सामने आए,वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,742 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक सामने आए कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,08,620) है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के कारण इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,333 हो गई है।
DEC 24, 2023 13:45 IST

Karnataka Covid-19 Update: केरल के बाद कर्नाटक में भी बढ़ रहे मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल के बाद कर्नाटक में कोरोना मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। यहां एक दिन में 96 कोरोना मरीज पाए गए हैं। अब कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है।
DEC 24, 2023 12:59 IST

Covid-19 Update: 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत

बीते 24 घंटे में कोरोना के एक मरीज की मौत हुई है। यह मौत केरल में दर्ज की गई है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं।
DEC 24, 2023 12:01 IST

Delhi Corona Update: दिल्ली में आए मिले 16 नए मामले

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 16 नए मामले सामने आए, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
DEC 24, 2023 11:35 IST

Covid-19 Update: देश में आज 322 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 322 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले केरल से हैं। यहां 128 नए मामले आए हैं। अब भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 3742 पहुंच गई है।
DEC 24, 2023 07:54 IST

Assam COVID-19 Live Update: 'चिंता का कोई कारण नहीं'- स्वास्थ्य मंत्री

असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोविड​​-19 स्थिति के बारे में चिंतित होने का कोई कारण नहीं है क्योंकि बिना किसी यात्रा इतिहास के कोई भी व्यक्ति लंबे समय से कोरोनो वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। उन्होंने नए उप-स्वरूप जेएन.1 के बारे में आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि विशेषज्ञों ने दावा किया है कि यह वायरस का एक कमजोर स्वरूप है और मानव शरीर ने इससे लड़ने के लिए प्रतिरक्षा विकसित कर ली है। महंत ने यहां संवाददाताओं को बताया, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में सभी राज्यों के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की थी। केरल जैसे कुछ राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि वहां नए मामले सामने आ रहे हैं। हम असम में भी परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी यात्रा इतिहास वाला कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।”
DEC 24, 2023 07:46 IST

Jharkhand Coronavirus LIVE: कैसी भी वृद्धि से निपटने के लिए झारखंड तैयार- अधिकारी

झारखंड कोविड-19 मामलों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है, हालांकि फिलहाल हालात काबू में हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर से राज्य में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 18 दिसंबर को जमशेदपुर अस्पताल में संक्रमण के दो मामले सामने आए थे। राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक आलोक त्रिवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''कुछ राज्यों में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के मद्देनजर झारखंड स्वास्थ्य विभाग पहले ही केंद्र के दिशा-निर्देशों के मुताबिक ऑक्सीजन संयंत्रों के कार्य करने, ऑक्सीजन युक्त और गैर ऑक्सीजन के उपलब्ध बिस्तरों की संख्या की समीक्षा और गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) को लेकर मॉक ड्रिल कर चुका है।''
DEC 24, 2023 07:46 IST

Telangana Coronavirus Tracker: तेलंगाना में कोविड-19 के 12 नये मामले मिले

तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आये, जिनमें से हैदराबाद में सबसे अधिक नौ मामले मिले। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि बाकी तीन मामले रंगारेड्डी, संगारेड्डी और वारंगल जिलों से सामने आए है। इसमें कहा गया है कि राज्य में मौत की कोई सूचना नहीं है। राज्य में शनिवार को कुल 1,322 नमूनों का परीक्षण किया गया और इनमें से 30 की रिपोर्ट का इंतजार है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने शनिवार को यहां कोविड-19 तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
DEC 23, 2023 23:27 IST

सिंगापुर का हाल

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री (एमओएच) ओंग ये कुंग ने कहा है कि कोविड-19 की नई लहर में सिंगापुर में संक्रमण के मामले संभवत: चरम पर पहुंच चुके हैं, इसलिए मास्क पहनने को अनिवार्य करने जैसे अतिरिक्त उपायों को लागू करने की आवश्यकता नहीं है। चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने अपनी एक खबर में शुक्रवार को उत्तरी सिंगापुर के वुडलैंड्स में एक स्वास्थ्य परिसर के उद्घाटन के अवसर पर ओंग के हवाले से कहा, ‘‘मामलों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि इस लहर का यह चरम है।’’
DEC 23, 2023 20:48 IST

Corona update: झारखंड का हाल

झारखंड कोविड-19 मामलों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है, हालांकि फिलहाल हालात काबू में हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर से राज्य में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 18 दिसंबर को जमशेदपुर अस्पताल में संक्रमण के दो मामले सामने आए थे।
DEC 23, 2023 18:35 IST

Corona in Assam: कोविड स्थिति पर क्या बोले असम के स्वास्थ्य मंत्री

असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोविड​​-19 स्थिति के बारे में चिंतित होने का कोई कारण नहीं है क्योंकि बिना किसी यात्रा इतिहास के कोई भी व्यक्ति लंबे समय से कोरोनो वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। उन्होंने नए उप-स्वरूप जेएन.1 के बारे में आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि विशेषज्ञों ने दावा किया है कि यह वायरस का एक कमजोर स्वरूप है और मानव शरीर ने इससे लड़ने के लिए प्रतिरक्षा विकसित कर ली है। महंत ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में सभी राज्यों के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की थी। केरल जैसे कुछ राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि वहां नए मामले सामने आ रहे हैं। हम असम में भी परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी यात्रा इतिहास वाला कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।' स्विट्जरलैंड से लौटा एक व्यक्ति हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और मरीज का वर्तमान में घर पर क्वारंटीन में इलाज चल रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और आइसोलेशन बेड और डॉक्टरों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं तैयार हैं।
DEC 23, 2023 16:57 IST

Corona update: कोरोना से ठीक हुए मरीजों के दिमाग में सूजन- स्टडी

कोविड-19 संक्रमण से उबरने के महीनों बाद भी कई मरीजों के मस्तिष्क को पहुंची क्षति और उसमें आई सूजन बरकरार पायी गई जबकि इसका पता लगाने के लिए किए गए रक्त परीक्षण के परिणाम सामान्य आए। एक नवीनतम अध्ययन में यह दावा किया गया है। ब्रिटेन स्थित विश्वविद्यालयों के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे अहम चरण में जब लक्षण तेजी से विकसित होते हैं तब प्रमुख सूजन संबंधी प्रोटीन और मस्तिष्क में जख्म के निशान उत्पन्न होते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने इंग्लैंड और वेल्स के 800 से अधिक अस्पताल में भर्ती मरीजों के नमूनों का विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।
DEC 23, 2023 15:36 IST

Kerala Corona Update: केरल में कोरोना के 225% केस बढ़े

कर्नाटक में नए कोविड ​​-19 मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 225% से अधिक बढ़ गई।
DEC 23, 2023 14:35 IST

Punjab Corona Update: पंजाब में मास्क अनिवार्य

पंजाब में कोरोना से महिला की मौत के बाद सरकार हरकत में आ गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
DEC 23, 2023 14:34 IST

Punjab Corona Update: कोरोना से महिला की मौत

पंजाब 8 माह के बाद कोरोना से किसी की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर के गांव शेरपुर से अपना इलाज करवाने के लिए 60 वर्षीय महिला जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंची थी। महिला को शुगर और तेज बुखार था और उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। महिला का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा।
DEC 23, 2023 14:14 IST

Gurugram corona update: गुरुग्राम में मिला दूसरा कोरोना मरीज

गुरुग्राम में एक और व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को यहां कोविड का दूसरा मामला सामने आया, जिसके बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।