सचिन पायलट-अशोक गहलोत में तकरार लेकिन परीक्षा कांग्रेस आलाकमान की, जानें कैसे

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 26, 2023, 11:24 AM IST

Sachin pilot Ashok Gehlot Controversy: क्या कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनाव समाप्त करने के लिए सर्वमान्य रास्ता निकाल पाएगा। इस सवाल का जवाब तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि दोनों की अनदेखी का खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।

Sachin pilot Ashok Gehlot Controversy: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा की 200 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। लेकिन कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। सचिन पायलट ने अशोक गलहोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है जिसकी झलक 11 अप्रैल और बाद में 11 मई से 15 मई के बीच दिखाई दी। 11 अप्रैल को सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ जयपुर में धरने पर बैठे तो 11 मई को जोधपुर से जनसंघर्ष पदयात्रा का आगाज किया था जिसका समापन जयपुर में 15 मई को हुआ। 15 मई को उन्होंने अपनी सरकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच (वसुंधरा राजे का सिंधिया का नाम लेकर),आरपीएससी में अनियमितता को लेकर कार्रवाई 31 मई तक नहीं हुई तो वो पूरे राज्य में पदयात्रा(Sachin Pilot Jan sangharsh Padyatra) करेंगे। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस आलाकमान दोनों को मना पाएगा या तकरार की तरकश से और तीखे बाण निकलेंगे। सचिन पायलट का कहना है कि क्या वसुंधरा राजे सरकार के दौरान भ्रष्टाचार की जांच के लिए आवाज उठाना गलता है। क्या राजस्थान लोकसेवा आयोग की भर्तियों में जो धांधली हो रही है उसके खिलाफ बोलना गलत है।

अल्टीमेटम खत्म होने में अब पांच दिन

सचिन पायलट के अल्टीमेटम के करीब 11 दिन बीतने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ बैठक करने वाले हैं। अब उस बैठक के बाद नतीजा क्या निकलेगा वो भविष्य के गर्त में है। लेकिन राजस्थान की सियासत के लिए दो बातें अहम हैं। अगर कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब हुई तो दोबारा चुनकर आने वाली पहली सरकार(Rajasthan Assembly Elections 2023) बनेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार बदलने का ट्रेंड बरकरार रहेगा। अब सवाल यह है कि क्या कोई ऐसा रास्ता निकलेगा जो अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मान्य होगा या पायलट अपने लिए अलग रास्ता तलाशेंगे और यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस पर कितना असर पड़ेगा।

End of Feed