नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे PM, कांग्रेस LS में सीटें भी न बचा सकेगी- चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 25, 2023, 08:54 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम में गुरुवार को अपनी एक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- कांग्रेस प्रधानमंत्री को संसद के अंदर बोलने की अनुमति नहीं देती है। भारतीय लोगों ने मोदी को बोलने का जनादेश दिया है। पीएम का सम्मान नहीं करना लोगों के जनादेश का अपमान करने जैसा है।

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव (अगले साल 2024 में) से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आम चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और विपक्षी पार्टी कांग्रेस संसद के निचले सदन लोकसभा में अपनी मौजूदा सीटें भी नहीं बचा पाएगी। असम के गुवाहाटी में गुरुवार (25 मई, 2023) को बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले शाह ने ये बातें एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। राज्य सरकार की नौकरियों के लिए सफल उम्मीदवारों को 44,703 नियुक्ति पत्र औपचारिक रूप से बांटने के जन सभा में वह बोले कांग्रेस का “रवैया नकारात्मक” है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर नई संसद के निर्धारित उद्घाटन का बहिष्कार करके राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

बकौल शाह, “मोदी अगले साल 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस ने विपक्षी पार्टी का दर्जा खो दिया है और लोकसभा में अपनी मौजूदा सीटों की संख्या को भी सुरक्षित नहीं कर पाएगी।” उनके अनुसार, “कांग्रेस का नकारात्मक रवैया है। पीएम 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन कांग्रेस यह बहाना बनाकर इसका बहिष्कार कर राजनीति कर रही है कि राष्ट्रपति को इसका उद्घाटन करना चाहिए।”

End of Feed