'भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहती है कांग्रेस', केंद्रीय मंत्री ने INDI गठबंधन पर लगाया 'वोट जिहाद' का आरोप

Political News: मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति कर भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह टिप्पणी पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा किए गए एक नवीनतम खुलासे के बारे में पूछे जाने की।

Giriraj Singh Slams Congress: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का प्रयास बनाना चाहते हैं। उन्होंने बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'देश में हिंदू आबादी में तेजी से गिरावट आ रही है। देश जब आजाद हुआ तब हिंदुओं की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 88 प्रतिशत थी। यह अब 70 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मुस्लिम आबादी 1947 के सात फीसदी से बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है।'

Giriraj Singh Slams Congress

गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री।

इस्लामिक देश बनाने की चाहत रखने का लगाया आरोप

गिरिराज सिंह ने कहा, 'यह सब कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति के माध्यम से भारत को एक इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।' केंद्रीय मंत्री ने यह टिप्पणी पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा किए गए एक नवीनतम खुलासे के बारे में पूछे जाने की। उन्होंने कहा, 'यह कांग्रेस सरकार ही थी जिसने 1971 के बाद विशेष रूप से बिहार और देश के अन्य हिस्सों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को आश्रय दिया। यह सब कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। यहां तक कि मुसलमानों का प्रजनन दर भी हिंदुओं से लगभग 1.25 प्रतिशत अधिक है।'

End of Feed