कांग्रेस 291 सीटों पर अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, तो क्या 'INDIA' के घटक दल भरेंगे हामी?

  • Reported by: रंजीता झाWritten by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 03:09 PM IST

Congress Meeting: लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक में सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस की नेशनल अलायंस कमेटी ने पिछले दिनों मैराथन बैठक की। इसमें पार्टी ने 10 से ज्यादा राज्यों के अध्यक्ष और विधायक दल के नेताओ को स्पष्ट कर दिया कि पार्टी 291 सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Political News Today: बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, केरल सहित कई राज्यों के साथ कांग्रेस की नेशनल अलायंस कमेटी ने बैठक खत्म कर रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दी गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष से सिटिंग सीट के अलावा उन सीटों की भी रिपोर्ट ली गई, जहां पार्टी 2019 में दूसरे नंबर पर आई थी। स्टेट यूनिट को ये संदेश दे दिया गया है कि सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय लोकसभा की तस्वीर देखकर ही लिया जायेगा।

Congress Lok Sabha Chunav

सीटों पर फैसला जल्दी चाहती है कांग्रेस।

बड़े राज्यों में सीट तालमेल का फैसला जल्दी चाहती है कांग्रेस

उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु जैसे राज्यो में कांग्रेस को कितनी सीटे मिलेंगी इसपर पार्टी का खास ध्यान होगा। यही वजह है कि पार्टी स्थापना दिवस पर नागपुर रैली के बाद वहीं बंगाल की सीटो पर चर्चा की गई। सूत्रों की माने तो किशनगंज सहित 9 सीटे गठबंधन पार्टियों से कांग्रेस मांगेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। बंगाल में ममता बनर्जी के तल्ख तेवर कांग्रेस के लिए परेशानी पैदा कर रही है। पार्टी 5-9 सीटें चाहती है, जिसमें एक दीपा दासमुंशी भी है। लेकिन ममता और दासमुंशी के साथ पर्सनल संबंध अच्छे नही है, जिससे मामला खराब हो सकता है।

End of Feed