CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष के सांसदों को एक बार फिर लंच का न्योता दिया है। सूत्रों का कहना है कि इस लंच में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस बीच, कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।

Congress protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का गुरुवार को भी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के तीसरे दिन उसने 'ब्लैक डे' मनाने का फैसला किया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सांसद आज राजघाट तक मार्च कर सकते हैं। इस बीच, यह भी खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष के सांसदों को एक बार फिर लंच का न्योता दिया है। सूत्रों का कहना है कि इस लंच में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस बीच, कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।

Congress protest

सीईसी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन।

सांसदों को कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल आने का न्योता

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने लंच के लिए लोकसभा और राज्यसभा के विपक्ष के सांसदों को कनॉट प्लेस आने का न्योता दिया है। सांसदों को कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल स्थित Moets K-14 पर 1.45 बजे पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं, बुधवार के हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई (मारपीट) करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

End of Feed