1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की रैली, दिल्ली पुलिस ने दी NOC मगर रख दी ये शर्तें

दिल्ली पुलिस ने आयोजकों को रामलीला मैदान के एंट्री और एग्जिट गेट, मंच, बैठने की जगह और आसपास के प्रमुख स्थानों पर हाई डेफिनिशन CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इन कैमरों में रिकॉर्डिंग की सुविधा होनी चाहिए। इसके अलावा, कम से कम पांच मॉनिटर वाली निगरानी व्यवस्था और एक CCTV कंट्रोल रूम भी बनाना होगा।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली को लेकर दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने कानून-व्यवस्था के लिहाज से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया है। हालांकि, पुलिस ने रैली के आयोजन के लिए कई शर्तें रखी हैं। साथ ही, मैदान के मालिकाना हक वाले विभाग से पहले अनुमति लेना भी जरूरी होगा।

रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की रैली।

रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की रैली।

पुलिस के पत्र के मुताबिक, रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा सकती है। आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यक्रम शाम 5 बजे तक हर हाल में खत्म हो जाए। इसके बाद लोगों को वहां से निकालने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। रैली के दौरान या उससे पहले और बाद में किसी भी प्रतिभागी को रामलीला मैदान में रात रुकने की अनुमति नहीं होगी।

End of Feed