गुजरात में AAP के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, उपचुनाव में अकेले आजमाएगी किस्मत

Gujarat Assembly Byelections: गुजरात में होने वाले उपचुनाव को लेकर ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' और आम आदमी पार्टी (AAP) की राहें अब अलग हो चुकी हैं। गुजरात कांग्रेस ने दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अकेले किस्मत आजमाने का फैसला किया है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पार्टी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

Shaktisinh Gohil

गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल (बाएं) और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (दाएं) (फोटो साभार: @shaktisinhgohil)

कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि पार्टी ने उपचुनाव के लिए AAP से दूर रहने का फैसला किया है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने बिना उससे परामर्श के विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के रुख के बावजूद दोनों पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर इंडी गठबंधन का हिस्सा बनी रहेंगी।

End of Feed