Haryana News: पूर्व कैबिनेट मंत्री संपत सिंह इनेलो में हुए शामिल, कहा- कांग्रेस में मेरे 16 साल खराब हुए

संपत सिंह ने कहा कि वे अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा का धन्यवाद करते हैं। जो मंच मुझे चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने दिया, आज फिर से मुझे काम करने के लिए वही मंच दिया। मुझे दुख है कि मैंने इनेलो को छोड़ा और 16 साल कांग्रेस में रहा।

Sampat Singh Joins INLD: हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त और गृहमंत्री संपत सिंह ने अपनी पार्टी को अलविदा कह दिया है और इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थाम लिया है। संपत सिंह इससे पहले भी इनेलो में रहे हैं और पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के साथ भी काम कर चुके हैं, लेकिन 16 साल पहले इनेलो को छोड़कर वो कांग्रेस में चले गए थे लेकिन अब एक बार फिर से संपत सिंह ने घर वापसी की है।

Haryana News: पूर्व कैबिनेट मंत्री संपत सिंह इनेलो में हुए शामिल, कहा- कांग्रेस में मेरे 16 साल खराब हुए

संपत सिंह ने किया नेताओं का धन्यवाद

संपत सिंह ने कहा कि वे अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा का धन्यवाद करते हैं। जो मंच मुझे चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने दिया, आज फिर से मुझे काम करने के लिए वही मंच दिया। मुझे दुख है कि मैंने इनेलो को छोड़ा और 16 साल कांग्रेस में रहा। मेरे 16 साल खराब हुए। भूपेंद्र हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में कई लोगों ने मुझे घर बैठाने की कोशिश की। मुझे कहीं कोई जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता साल 2016 के राज्यसभा चुनाव के स्याही कांड के बारे में बोलते नहीं हैं जब इन्होंने पेन बदल कर वोट चोरी किया था।

End of Feed