आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया...! दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने 'पार्टी प्रचार' में BJP से ज्यादा किया खर्च, नहीं मिली एक भी सीट

ADR Report: दिल्ली में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तुलना में कांग्रेस ने ‘पार्टी प्रचार’ और सोशल मीडिया पर अभियानों के लिए अधिक पैसा खर्च किया। भारत निर्वाचन आयोग में पार्टियों द्वारा प्रस्तुत चुनाव व्यय रिपोर्टों के विश्लेषण के अनुसार, भाजपा का कुल खर्च 57.65 करोड़ रुपये था, जबकि कांग्रेस का खर्च 46.19 करोड़ रुपये था।

ADR Report: दिल्ली में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तुलना में कांग्रेस ने ‘पार्टी प्रचार’ और सोशल मीडिया पर अभियानों के लिए अधिक पैसा खर्च किया। हालांकि, पार्टी उम्मीदवारों पर खर्च के मामले में वह पीछे रही। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

PM Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (दाएं) (फाइल फोटो)

भारत निर्वाचन आयोग में पार्टियों द्वारा प्रस्तुत चुनाव व्यय रिपोर्टों के विश्लेषण के अनुसार, भाजपा का कुल खर्च 57.65 करोड़ रुपये था, जबकि कांग्रेस का खर्च 46.19 करोड़ रुपये था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एकत्रित कुल धनराशि के मामले में भाजपा 88.7 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर रही जबकि कांग्रेस का खर्च 64.3 करोड़ रुपये था।

End of Feed