'गोली मार दूंगा...' कांग्रेस की समीक्षा बैठक में भिड़ गए पार्टी नेता; गाली-गलौज पर क्या बोले पप्पू यादव?

Congress Review Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने दिल्ली में समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें दो नेताओं के बीच बहस गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी तक पहुंच गई। बैठक में संजीव सिंह ने टिकट बंटवारे और ‘फ्रेंडली फाइट’ वाली सीटों का मुद्दा उठाया। पप्पू यादव ने हंगामे की खबरों को झूठा बताया, जबकि कांग्रेस नेता मुसव्विर आलम ने सीमांचल में ओवैसी फैक्टर और बीजेपी के गठजोड़ को हार की वजह बताया।

Congress Review Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली में समीक्षा बैठक की। बैठक में करारी हार पर नेताओं के बीच समीक्षा हुई। हालांकि, बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दो नेताओं के बीच जबर्दस्त बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज और फिर गोली मारने तक पहुंच गई। गौरतलब है कि उस समय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी नहीं थे।

congress

बिहार में मिली हार पर कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

बता दें कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 60 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि, पार्टी को महज 6 सीटें मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समीक्षा बैठक के दौरान वैशाली से कांग्रेस उम्मीदवार रहे संजीव सिंह ने प्रदेश में फ्रेंडली फाइट वाली सीटों का मुद्दा उठाया। संजीव सिंह के बोलने के दौरान कुछ नेताओं ने उन्हें टोका। टोका-टोकी की बात पर संजीव सिंह गुस्सा हो गए। उन्होंने गुस्से में गाली-गलौज तक की। इस दौरान ये तक कह दिया कि 'बहुत बोलोगे तो गोली मार दूंगा।'

End of Feed