Crowdfunding: कांग्रेस कै क्राउडफंडिंग पर हैकर्स की नजर, एप पर हुए 20,000 से ज्यादा साइबर हमले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 11:38 AM IST

Congress crowdfunding : कांग्रेस ने अपने इस कम्पेन का नाम 'डोनेट फॉर देश' दिया है। खरगे ने 1.38 लाख रुपए दान स्वरूप दिया। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यूपीआई ट्रांसफर के जरिए कांग्रेस को क्राउडफंडिंग की 80 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई है।

Congress crowdfunding : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस क्राउडफंडिंग के जरिए फंड जुटा रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए उसे पैसे चाहिए। इसके लिए उसने क्राउडफंडिंग के लिए कम्पेन लॉन्च किया है। उसने लोगों से 138 रुपये या 1380 रुपये या 13,800 रुपये या उससे अधिक के गुणकों में दान (डोनेशन) करने के लिए अपील की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को इस कम्पेन को लॉन्च किया। क्राउडफंडिंग के जरिए कांग्रेस को अब तक 2.81 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। पार्टी के लिए करीब 1.13 लाख लोगों ने डोनेशन दिया है।

crowdfunding

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस क्राउडफंडिंग से जुटा रही फंड।

क्राउडफंडिंग की 80 प्रतिशत राशि यूपीआई से

कांग्रेस ने अपने इस कम्पेन का नाम 'डोनेट फॉर देश' दिया है। खरगे ने 1.38 लाख रुपए दान स्वरूप दिया। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यूपीआई ट्रांसफर के जरिए कांग्रेस को क्राउडफंडिंग की 80 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई है। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस के इस एप पर 20,000 से ज्यादा साइबर हमले भी हुए। ज्यादातर साइबर हमले विदेश से हुए जबकि एप पर भारत से 1340 साइबर हमले हुए।

End of Feed