राम मंदिर दान विवाद: क्या आरएसएस के खिलाफ होगी बुलडोजर कार्रवाई? कांग्रेस ने पूछा सीएम योगी से सवाल

राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विपक्ष योगी सरकार, आरएसएस और भाजपा के खिलाफ हमलावर है। समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल लगातार इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

अयोध्या के राम मंदिर में मिले दान में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार योगी सरकार और भाजपा को घेर रहा है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी हुई है तो क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री कार्यालय के खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी?

पवन खेड़ा ने पूछा सीएम योगी से सवाल।

पवन खेड़ा ने पूछा सीएम योगी से सवाल।

रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कामकाज की निगरानी में आरएसएस और पीएमओ की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अगर दान में कथित अनियमितताओं के आरोप सही हैं, तो सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या बुलडोजर कार्रवाई केवल आम लोगों तक सीमित रहेगी या फिर जिम्मेदार संस्थाओं पर भी होगी।

End of Feed