'PM ने फिर समझौता किया', मैथ्यू डाइक को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने दागे सवाल, पूछा- अमेरिकी दबाव में क्यों बदला फैसला

Terror Conspiracy Case: कांग्रेस ने आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक को जमानत मिलने को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

Terror Conspiracy Case: कांग्रेस ने आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक को जमानत मिलने को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चुनावों, संस्थाओं की रक्षा तथा राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

अमेरिकी नागरिक डाइक को मिली जमानत

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा के मुताबिक, दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की ओर से जांच किए जा रहे आतंकी साजिश के एक मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक वैन डाइक को जमानत दे दी है। अदालत के सूत्रों के अनुसार, विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने वैन डाइक को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी।

End of Feed