NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, लखनऊ में हिरासत में लिए गए अजय राय

Congress Protest: कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जम्मू, लखनऊ, तेलंगाना सहित देश भर में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्हें हाथों में कांग्रेस के झंडे और राहुल गांधी के पोस्टर वाले बैनर थे। कांग्रेस की मांग है कि छात्र एवं छात्राओं की चिंताओं का समाधान एवं निराकरण तत्काल होना चाहिए।

Congress Protest: NEET और यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में देश की सियासत गर्म हो गई है। पेपर लीक के खिलाफ देश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस शुक्रवार को देश भर में सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के खिलाफ देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते देखे गए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया। यहां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Congress Protest

नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का लखनऊ में प्रदर्शन।

छात्रों की चिंताओं का तत्काल समाधान हो-कांग्रेस

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जम्मू, लखनऊ, तेलंगाना सहित देश भर में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्हें हाथों में कांग्रेस के झंडे और राहुल गांधी के पोस्टर वाले बैनर थे। कांग्रेस की मांग है कि छात्र एवं छात्राओं की चिंताओं का समाधान एवं निराकरण तत्काल होना चाहिए। गुरुवार को भी देश भर में अलग-अलग जगहों पर पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। दिल्ली के शास्त्री भवन के बाहर आइसा के नेतृत्व में नीट के छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद की।

End of Feed