'बार-बार धमका रहे ट्रंप...', टैरिफ मामले को लेकर मोदी सरकार पर बरसे खरगे, बोले- विदेश नीति पूरी तरह लड़खड़ाई

Trump Tariff: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत का शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद गुरुवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह लड़खड़ा गई है। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप बार बार धमका रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं।

Trump Tariff: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत का शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद गुरुवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह लड़खड़ा गई है और उसे समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति से कैसे निपटें। खरगे ने दावा किया कि ट्रंप बार बार धमका रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो साभार: @kharge)

'भारत का राष्ट्रीय हित सर्वोपरि'

खरगे ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ भारत का राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। कोई भी देश जो गुटनिरपेक्षता की विचारधारा में अंतर्निहित हमारी समय की कसौटी पर कसी गई सामरिक स्वायत्तता की नीति के लिए भारत को मनमाने ढंग से दंडित करता है, वह भारत के मज़बूत ढांचे को नहीं समझता।’’

End of Feed