भोपाल एयरपोर्ट पर 3 घंटे से रुके हैं कांग्रेस MLA, विमान को कर्नाटक जाने की नहीं मिली इजाजत, सेंधमारी का डर

कांग्रेस को आशंका है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस में सेंधमारी कर सकती है। इसलिए मंगलवार को उसने अपने विधायकों को मध्य प्रदेश से दूर कर्नाटक ले जाने की कोशिश की। कांग्रेस के विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुंच तो गए लेकिन वहां से उनके विमान को उड़ान की अनुमति नहीं मिली।

MP Congress MLA: 10 राज्यों में राज्यसभा (Rajya Sabha Election 2026) की 24 सीटों पर आगामी 18 जून को चुनाव होना है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में अपने विधायकों की संख्या में सेंधमारी का डर भी सता रहा है। इनमें सबसे ज्यादा घबराहट और डर कांग्रेस (Congress) में देखी जा रही है। कांग्रेस को आशंका है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस में सेंधमारी कर सकती है। इसलिए मंगलवार को उसने अपने विधायकों को मध्य प्रदेश से दूर कर्नाटक ले जाने की कोशिश की। कांग्रेस के विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुंच तो गए लेकिन वहां से उनके विमान को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। बताया गया कि कांग्रेस विधायक तीन घंटे से भोपाल एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

Congress Bhopal

अपने विधायकों को कर्नाटक ले जा रही कंग्रेस।

...इस बार हमलोग सतर्क हैं-सोहन लाल

कर्नाटक जाने के बारे में विधायक सोहन लाल वाल्मीकि ने कहा कि 'पार्टी के निर्देश पर हम लोग कर्नाटक जा रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा हमारे नेताओं से संपर्क करना चाह रही ही। वे सत्ता में हैं और कई बार वे लोकतांत्रिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल भी करते हैं। इसलिए हम लोग इस बार सतर्क हैं। इसे देखते हुए हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। इसलिए हम लोग अपने परिवार के साथ दूर जा रहे हैं।'

End of Feed