शशि थरूर ने की शुभांशु शुक्ला की सराहना, बोले- अंतरिक्ष मिशन पर गर्व

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) मिशन से शुभांशु शुक्ला के लौटने और वतन वापसी पर देशभर में खुशी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संसद में विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) मिशन से शुभांशु शुक्ला के लौटने और वतन वापसी पर देशभर में खुशी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संसद में विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुभांशु के मिशन पर गर्व जताया है।

shashi tharoor

शुभांशु शुक्ला के मिशन पर गर्व - कांग्रेस सांसद शशि थरूर

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक किरेन रिजिजू ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हमारे हीरो अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद स्वदेश लौट आए हैं। संसद उनके ऐतिहासिक पड़ाव और विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं पर एक विशेष चर्चा के साथ उन्हें सम्मानित करेगी।" रिजिजू की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा कि भले ही विपक्ष इस विशेष चर्चा में शामिल नहीं हो रहा है, लेकिन वह शुभांशु शुक्ला के मिशन पर गर्व व्यक्त करना चाहते हैं।

End of Feed