Salman Khurshid on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम (Lord Ram) से की। उन्होंने कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। इसी तरह उनके (Rahul Gandhi) खड़ाऊ लेकर हम UP में आए हैं। अब वह खड़ाऊ यूपी में आ गए हैं तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे। राहुल की तुलना राम से करने वाले खुर्शीद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया है।
सलमान खुर्शीद ने भगवान राम से की Rahul Gandhi की तुलना, बोले-राहुल सुपर ह्यूमन, कर रहे है योगी की तरह तपस्या
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Dec 27, 2022, 09:14 AM IST
Salman Khurshid on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना राम से की है। खुर्शीद ने कहा है कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं और राहुल गांधी टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं।
KEY HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी हैं सलमान खुर्शीद के 'राम', खुर्शीद ने भगवान राम से की राहुल की तुलना
- खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल गांधी को महामानव बताया
- हम ठंड से कांप रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, राहुल योगी की तरह तप कर रहे हैं- खुर्शीद
End of Feed
