कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन, कुछ दिन रहेंगे चुनाव प्रचार से दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 02:06 PM IST

दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनके बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया है। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे।

Digvijay Singh: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह का निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। दिग्विजय सिंह ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना के बाद वह कुछ दिनों के लिए चुनाव प्रचार पर विराम दे रहे हैं।

Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने एक्स पर लिखा- कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं। ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें! ओम शांति !

End of Feed