NNM 2024 : अजय राय बोले-2024 में 'इंडिया' ब्लॉक की बनेगी सरकार, चुनाव के बाद तय होगा PM चेहरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 01:44 PM IST

Navbharat Navnirman Manch 2024: इस सवाल पर यूपी में गठबंधन का रास्ता कैसा चल रहा है, इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि रास्ता ठीक चल रहा है। कहीं उबड़-खाबड़ होगा तो हम उसे समतल और सुगम कर लेंगे। राय ने कहा कि भाजपा के साथ हमारी लड़ाई केवल दिखावे वाली नहीं है।

Navbharat Navnirman Manch 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 'INDI' अलायंस की सरकार बनेगी और चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का चेहरा तय होगा। यह बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम नवभारत नवनिर्माण मंच पर कही। चैनल के कंसल्टिंग एडिटर दिनेश गौतम के साथ खास बातचीत में कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', यूपी में पेपर लगी, सपा के साथ गठबंधन सहित अन्य मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। राय ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई के खिलाफ आज केवल राहुल गांधी सड़क पर हैं।

Ajay rai

नवभारत नवनिर्माण मंच पर कांग्रेस नेता अजय राय।

गठबंधन के उबड़-खाबड़ रास्ते को ठीक कर लेंगे-अजय राय

इस सवाल पर यूपी में गठबंधन का रास्ता कैसा चल रहा है, इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि रास्ता ठीक चल रहा है। कहीं उबड़-खाबड़ होगा तो हम उसे समतल और सुगम कर लेंगे। राय ने कहा कि भाजपा के साथ हमारी लड़ाई केवल दिखावे वाली नहीं है। हम मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। हमारा मानना है कि जब आप लड़ेंगे तभी लड़ेंगे। इस बार क्या वाराणसी में वह पीएम मोदी के खिलाफ चेहरा होंगे। इस सवाल पर राय ने कहा कि पार्टी का जो भी निर्देश होगा, वह उसका पालन करेंगे।

End of Feed