भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम समझौते के श्रेय पर सियासत, जयराम रमेश बोले-'यह मनमोहन सिंह की वजह से मुमकिन हुआ'

Australia India Uranium Supply: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम सप्लाई समझौते के लागू होने पर देश में सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम मिलना सिर्फ इसलिए मुमकिन हुआ है क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2008 में ऐतिहासिक भारत-अमेरिका परमाणु समझौता किया था, जिसका बीजेपी ने उस समय कड़ा विरोध किया था।

Australia India Uranium Supply: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम की सप्लाई का रास्ता साफ होने के बाद देश में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम मिलने का यह ऐतिहासिक फैसला केवल और केवल कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की वजह से मुमकिन हो पाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।

Congress Jairam Ramesh PM Modi

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील पर भारत में घमासान

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बड़े गर्व से एलान कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम देगा, लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि इसकी नींव डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार ने रखी थी। जयराम रमेश के मुताबिक, "यह सब सिर्फ इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि 8 अक्टूबर 2008 को भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता कानून बना था। साल 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की मुलाकात ने इस पूरी बातचीत को शुरू किया था।"

End of Feed