'थरूर ने इस बार लक्ष्मण रेखा लांघ दी' कांग्रेस के बयान पर बोले शशि -'मैंने जो कुछ भी कहा...'-Video

Shashi Tharoor News: 'थरूर ने इस बार लक्ष्मण रेखा लांघ दी' कांग्रेस के बयान पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का रिएक्शन सामने आया है, उन्होंने कहा कि 'मैं सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं। मैंने जो कुछ भी कहा है, आप उससे सहमत या असहमत हो सकते हैं...'

Shashi Tharoor News: कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि पार्टी में सबको अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़े मुद्दे पर अपने बयानों से 'लक्ष्मण रेखा' लांघ दी है, सूत्रों का यह भी कहना है कि आलाकमान ने नेताओं को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त करने के बजाय पार्टी का पक्ष रखें।

Shashi Tharoor News

लोकसभा सदस्य शशि थरूर

इसे लेकर अब शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा कि 'इस समय, संघर्ष के समय, मैंने एक भारतीय के रूप में बात की। मैंने कभी किसी और के लिए बोलने का दिखावा नहीं किया। मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं। मैंने जो कुछ भी कहा है, आप उससे सहमत या असहमत हो सकते...'

End of Feed