कांग्रेस आलाकमान के सामने एक नई मुसीबत आने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस का बागी गुट जी-23 एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। गुरुवार को मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा समेत कांग्रेस के जी23 खेमे के नेता, पार्टी नेता आनंद शर्मा के आवास पर एक मीटिंग में शामिल हुए।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी
इस समय कांग्रेस आलाकमान राजस्थान प्रकरण और अध्यक्ष पद के चुनाव में उलझा हुआ है, ऐसे में यह मीटिंग सोनिया गांधी की सरदर्दी को बढ़ा सकता है। यह मीटिंग तब हो रही है जब इसी ग्रुप के नेता शशि थरूर अध्यक्ष पद की रेस में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। साथ ही अटकलें हैं कि इसी ग्रुप से मुकुल वासनिक भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
#WATCH | Delhi: Congress G23 camp leaders, including Manish Tewari, Prithviraj Chavan, BS Hooda, met at the residen… t.co/PfZ8Z9u2K6
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
जी-23 ग्रुप सीधे तौर पर गांधी परिवार के खिलाफ रहा है। यह ग्रुप सोनिया गांधी के खिलाफ थोड़ा कम लेकिन राहुल गांधी के फैसलों के खिलाफ लगातार सवाल उठाते रहे हैं। कई बार सीधे कांग्रेस नेतृत्व पर हल्ला भी ये ग्रुप बोल चुका है। इसी ग्रुप के कपिल सिब्बल पहले ही पार्टी छोड़कर सपा का दामन थाम चुके हैं। साथ ही हाल ही में गुलाम नबी आजाद कांग्रेस को छोड़कर अपनी अलग से पार्टी बना चुके हैं।
पार्टी बनाने के बाद से गुलाम नबी आजाद कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में आजाद, पंजाब में मनीष तिवारी, हिमाचल में आनंंद शर्मा, महाराष्ट्र में पृथ्वीराज च्वाहण कांग्रेस के लिए लगातार सिरदर्द बने हुए हैं। कई बार इन नेताओं के बारे में दावा भी किया जा चुका है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
