पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस की नई टीम तैयार, परगट सिंह को मिली कमान, 42 सदस्यीय समिति में मनीष तिवारी समेत कई बड़े चेहरे

Punjab Elections 2026: कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Punjab Elections 2026: कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Pargat Singh KC Venugopal

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल (फोटो साभार: @PargatSOfficial)

परगट सिंह की अगुवाई में नई टीम तैयार

इस समिति में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, पूर्व उपमुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी और किशोरी लाल शर्मा को भी समिति में जगह दी गई है।

End of Feed