दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए किया निष्कासित

लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश से पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 1990 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। पढ़ें पूरी खबर....

Laxman Singh Expelled From Congress: कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सख्त एक्शन लिया। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। लक्ष्मण सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं।

Laxman singh

कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को किया पार्टी से बाहर

छह साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है।

End of Feed