कांग्रेस का बड़ा अभियान: 800 शहरों में ‘छात्रों की गूंज’, चंदा चोरी से परिसीमन तक सरकार पर वार

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी बैठक में केंद्र की भाजपा नीत सरकार को छात्रों से जुड़े मुद्दों और राम मंदिर चंदा चोरी मामले में घेरने की रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान, चीन की सीमा पर कथित घुसपैठ, अमेरिका के दबाव और कृषि एवं ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में आज को मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति तय की गई। पार्टी ने छात्रों और बेरोजगारी के मुद्दे को देशव्यापी अभियान बनाने के साथ-साथ अयोध्या राम मंदिर में कथित ‘चंदा चोरी’, विदेश नीति और परिसीमन जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने का फैसला किया। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 800 शहरों और कस्बों तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस का मानना है कि छात्रों के मुद्दे पर सरकार दबाव में आई है। राहुल गांधी इस अभियान के कुछ कार्यक्रमों में खुद भी शामिल होंगे।

कांग्रेस CWC की बैठक।

कांग्रेस CWC की बैठक।

‘चंदा चोरी’ पर देशव्यापी प्रदर्शन

राम मंदिर में चंदे के कथित दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करेगी। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित मुद्दा नहीं रहेगा। कांग्रेस इसे ‘घर-घर चोरी’ के नारे के साथ देशभर में उठाएगी।

विदेश नीति पर भी सरकार को घेरेगी कांग्रेस

CWC में चीन की सीमा पर कथित घुसपैठ, अमेरिका के दबाव और कृषि एवं ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस इन मुद्दों को मोदी सरकार की कथित विदेश नीति की विफलता के तौर पर जनता के बीच ले जाएगी।

End of Feed