TMC Split: कांग्रेस ने बुधवार को उन खबरों को पूरी तरह से गलत करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि पार्टी संसदीय दाल की अध्यक्षा सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के दौरान विलय संबंधी विषय पर चर्चा हुई थी।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी
ममता-सोनिया के बीच क्या हुई बात?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने व्यक्तिगत विषयों को लेकर चर्चा की थी। टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से यह प्रस्ताव दिया गया कि ममता अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दें।
रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, "सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के बाद आई कुछ पूरी तरह से गलत हैं। यह बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही और उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को देखते हुए कई व्यक्तिगत विषयों पर बातचीत हुई।"
'कांग्रेस में विलय की अटकलें बेबुनियाद'
टीएमसी के कांग्रेस में विलय की अटकलों को सिरे से नकारते हुए ममता बनर्जी नीत गुट के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें 'बेबुनियाद' करार दिया। उन्होंने समाचार एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, ''हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह बेबुनियाद है।''
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या 28 साल बाद घर वापसी की राह पर ममता, सोनिया गांधी से बैक-टू-बैक मुलाकात के बाद अटकलें तेज; अब आगे क्या?
सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच हुई बैठक की जानकारी हालांकि किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक नहीं की, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ममता ने विपक्ष की एकजुटता पर ज़ोर दिया और कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को विभिन्न जन-मुद्दों पर सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
राहुल से मिले अभिषेक
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल और अभिषेक की मुलाकात को कांग्रेस और तृणमूल के बीच चल रही बातचीत का ही एक हिस्सा माना जा रहा है, जो इस हफ़्ते की शुरुआत में दिल्ली में हुई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद हो रही है।
दोनों नेताओं के बीच हुR बैठक की जानकारी हालांकि तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन यह घटनाक्रम तब हुआ है जब हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल को आंतरिक बगावत का सामना करना पड़ रहा है।
