दिल्ली में आज कांग्रेस और CJP का प्रदर्शन, दिल्ली अभेद किले में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर जगह-जगह पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और पैरामिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। कोशिश यही है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े।

Congress Agitation: दिल्ली में आज कांग्रेस का प्रदर्शन होने जा रहा है, इसके साथ ही CJP भी अपना प्रतिनिधिमंडल आंदोलन की अनुमति के लिए संसद मार्ग थाने भेजेगी। खास तौर पर कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है और इन सब के बीच दिल्ली को अभेद किले में तब्दील किया गया है। जगह-जगह पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और पैरामिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। कोशिश यही है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े। नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है, ऐसे में किसी को भी इकट्ठा होने की और नारेबाजी या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।

jantar mantar

कांग्रेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

कांग्रेस नेताओं का जुटना शुरू

कांग्रेस के दिल्ली चलो मार्च में कांग्रेस नेताओं का जुटना शुरू हो गया है। राहुल गांधी के आह्वान पर कार्यकर्ता रात से ही पहुंचने लगे थे। दिल्ली में आज कांग्रेस पार्टी का चलो दिल्ली का मार्च है, CP के आउटर सर्किल से सुप्रीम कोर्ट तक ये मार्च होना है, ऐसे में कांग्रेस ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस दफ्तर में रात से ही कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है, कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी के आह्वान पर सभी आए हैं और आज चाहे जो हो जाए सीईसी का इस्तीफा लेकर ही जाएंगे।

End of Feed