Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में 6 अक्टूबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी सोनिया गांधी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 01:32 AM IST

Bharat Jodo Yatra: इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Sonia Gandhi in Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी छह अक्टूबर को कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी अपनी मां के साथ इस यात्रा में शिरकत करेंगी या नहीं। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी।

sonia+rahul-gandhi

'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी सोनिया गांधी

इससे पहले कर्नाटक में शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के मौजूदा हालात पर बुद्धिजीवियों और क्षेत्र के संस्कृति और प्रदर्शन कला के क्षेत्र के प्रमुख लोगों से चर्चा की। शनिवार को गुंडलूपेट के टोंडावाड़ी गेट से निकलकर राहुल करीब 13 किलोमीटर पैदल चले। 'कर्नाटक कांग्रेस ने बार-बार '40 प्रतिशत' भाजपा राज्य सरकार का पदार्फाश किया है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार से ग्रस्त है और उनके अपने मंत्री और विधायक इस तथ्य को स्वीकार कर रहे हैं। राज्य कांग्रेस इकाई मुद्दों को उठाना जारी रखेगी।'

End of Feed