'अजमेर में महादेव बैठे हैं और सोमनाथ में अल्लाह हैं..' गुजरात के कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु का वीडियो वायरल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 27, 2022, 02:50 PM IST

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में राजकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेस बैकफुट पर आ सकती है। कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु ने राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ में अल्लाह रहते हैं और अजमेर शरीफ में महादेव।

Gujarat Chuanv 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) में राजकोट (Rajkot) से कांग्रेस कैंडिडेट ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिससे चुनाव में हिंदू- मुस्लिम (Hindu Muslims) का जिन्न बाहर आ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु (Indranil Rajguru) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ में अल्लाह रहते हैं और अजमेर शरीफ में महादेव बैठ हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मंच से अल्लाह- हू-अकबर के नारे भी लगाए।

Indranil Rajguru

जनसभा को संबोधित करते हुए इंद्रनील राजगुरु

लगाए हर-हर महादेव के भी नारे

बाद में उन्होंने महादेव की जय जयकार की और जनता से कहा कि 'जो बांटना चाहते हैं उन्हें रहने दें कि वे जीत नहीं पाएंगे'। इसके बाद वह अल्लाहु अकबर नारा लगाया। राजगुरु राजकोट के जंगलेश्वर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजकोट में 1 दिसंबर, 2022 को पहले चरण में मतदान होगा। राजगुरु पहली बार 2012 में राजकोट पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुने गए थे। अप्रैल 2022 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और नवंबर 2022 में कांग्रेस में लौट आए।

End of Feed