केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के बीदर में रैली के दौरान विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दिन बन दिन नीचे गिरती जा रही है और उसने भाषा की मर्यादा खो दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (TOI)
कांग्रेस का स्तर हर दिन गिरता जा रहा है
अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का स्तर हर दिन के साथ गिरता जा रहा है। ये लोग 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगा रहे हैं और आप 'मोदी तू मर जा' के नारे लगा रही है। लेकिन भगवान आपकी बात नहीं सुनेंगे क्योंकि देश के लोग पीएम मोदी की लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं।
#WATCH | The level of Congress is falling day by day under Rahul Gandhi's leadership. These people are raising slog… t.co/pZ2WYbf1Jg
— ANI (@ANI) Mar 3, 2023
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी, सभी राजनीतिक दलों को ये सीखना चाहिए। कांग्रेस को खासकर सीखना चाहिए कि बड़े नेताओं के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। कांग्रेस ने अपने नेताओं निजलिंगप्पा, वीरेंद्र पाटिल का अपमान किया है।
आम आदमी पार्टी भी निशाने पर
शाह ने आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि अब ये पार्टी भी 'मोदी मर जा' के नारे लगा रही है।इस तरह की नारेबाजी से मदद नहीं मिलेगी क्योंकि प्रधानमंत्री के पास लोगों का आशीर्वाद है।
उन्होंने कहा कि आप जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल और खिलेगा। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जद (एस) वंशवादी पार्टियां हैं और ये कर्नाटक के लोगों का कभी भला नहीं कर सकती हैं। बता दें कि कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी गहमागहमी है और नेताओं की जनसभाएं चल रही हैं।
