लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का किया ऐलान, इन नेताओं के जिम्मे कैंडिडेट फाइनल करने की जिम्मेदारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2024, 11:26 PM IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को नेटा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनी लांबा को पिछले वर्ष कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 2024 लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए क्लस्टर-वार स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि एआईसीसी महासचिव/प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के प्रभारी एआईसीसी सचिव अपने-अपने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सदस्य होंगे।

congress screening commity

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन

  1. क्लस्टर 1 में पार्टी ने तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और पुडुचेरी को शामिल किया है। हरीश चौधरी इसके अध्यक्ष होंगे जबकि विश्वजीत कदम, जिग्नेश मेवाणी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
  2. क्लस्टर 2 में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। मधुसूदन मिस्त्री इसके अध्यक्ष होंगे और सूरज हेगड़े, शफी परम्बिल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
  3. गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली सहित राज्य क्लस्टर 3 का हिस्सा हैं। रजनी पाटिल को इसका अध्यक्ष बनाया गया है जबकि कृष्णा अल्लावुरु, परगट सिंह इसके सदस्य हैं।
  4. क्लस्टर 4 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख शामिल हैं। इसकी अध्यक्षता भक्त चरण दास करेंगे।
  5. वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम को क्लस्टर 5 में रखा गया है। इसकी अध्यक्षता राणा केपी सिंह करेंगे।

End of Feed