'ज्ञानेश कुमार को जाना होगा': कांग्रेस ने ECINET सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप, SIR पर रोक की मांग

ECINET Software Row: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़ी पर्याप्त जानकारी सार्वजनिक किए बिना इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ECINET Software Row: कांग्रेस ने रविवार को निर्वाचन आयोग (ECI) पर ECINET सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता की कमी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jairam Ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फाइल फोटो)

जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में एक प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्र की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन के जवान में एसआईआर में इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। क्या सुरक्षा उपाय किए गए यह भी नहीं बताया।

End of Feed