P20 सम्मेलन में सर्वसम्मति से साझा घोषणापत्र स्वीकार, G20 देशों के स्पीकर्स ने लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 08:13 PM IST

जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) में नेताओं के पश्चिम एशिया संघर्ष और अन्य मुद्दों को उठाने के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि खासकर एक दूसरे से जुड़ी दुनिया में किसी भी मुद्दे को अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता।

नौवां जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) जिसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, आज लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के समापन भाषण के साथ संपन्न हुआ। समापन भाषण में , लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने "एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के लिए संसद" विषय पर आयोजित पी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान देने के लिए जी20 देशों की संसदों और आमंत्रित देशों के पीठासीन अधिकारियों देशों को धन्यवाद दिया।

p20.

नौवां G20 संसदीय शिखर सम्मेलन (P20) संपन्न हुआ

क्या बोले ओम बिरला

जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) में नेताओं के पश्चिम एशिया संघर्ष और अन्य मुद्दों को उठाने के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि खासकर एक दूसरे से जुड़ी दुनिया में किसी भी मुद्दे को अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता। पी20 शिखर सम्मेलन में अपने समापन वक्तव्य में बिरला ने कहा कि कुछ सदस्यों ने शनिवार को यहां संपन्न दो दिवसीय विचार-विमर्श के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों और हालिया भू-राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कई सदस्यों ने विचार-विमर्श के लिए सूचीबद्ध विकास के एजेंडे से हट कर वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक मुद्दों से संबंधित मामले उठाए।

End of Feed