'29 अप्रैल को चुनाव खत्म, 1 मई को महंगाई का झटका', LPG के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

LPG Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इसे चुनाव के बाद लिया गया फैसला बताते हुए सवाल उठाए हैं।

LPG Price Hike: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder price) की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Manickam Tagore statement) ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि यह बढ़ोतरी चुनाव खत्म होते ही की गई है, जो एक सोची-समझी रणनीति लगती है। उन्होंने इसे संयोग नहीं, बल्कि एक पैटर्न बताया है। दरअसल, 1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

LPG price hike

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर (Gas Cylinder Rates Delhi) के दाम में भी करीब 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 29 अप्रैल को मतदान हुआ और उसके तुरंत बाद 1 मई को कीमतें बढ़ा दी गईं।

End of Feed