Kunal Kamra: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की मांग

Comedian Kunal Kamra News: कुणाल कामरा ने शिंदे पर जोक विवाद में एफआईआर रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Comedian Kunal Kamra News: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके स्टैंड-अप शो के दौरान 'गद्दार' का तंज कसने के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की 'वैधता, शुद्धता और औचित्य' को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

kunal kamra

कॉमेडियन कुणाल कामरा

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने 7 अप्रैल यानी सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें उनके स्टैंड-अप शो 'नया भारत' के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर 'गद्दार' कटाक्ष के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की 'वैधता, शुद्धता और औचित्य' को चुनौती दी गई।

End of Feed