सुप्रीम कोर्ट में जल्द बढ़ सकती है जजों की संख्या, कॉलेजियम ने की सिफारिश, चार मुख्य न्यायाधीश SC जज बनने की दौड़ में

कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मोहना को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अनुशंसा की है।

जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को इस बाबत बड़ा कदम उठाया है। कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अनुशंसा की है।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर इसे लेकर एक बयान अपलोड किया गया है। इसमें बताया गया है कि प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को इस सिलसिले में बैठकें कीं।

End of Feed