गर्मी से कई गुना ज्यादा ठंड से होती है दुनियाभर में मौतें! रहें जरा संभल कर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 26, 2022, 10:10 PM IST

उत्तरी भारत में इस समय तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ठंड लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि गर्मी से ज्यादा मौतें हर साल ठंड से होती है। इस मामले में भारत समेत पूरी दुनिया का हाल एक समान है।

एक रिसर्च से पता चला है कि हर साल गर्मी से ज्यादा ठंड से पूरी दुनिया में मौतें होती हैं। इस रिसर्च में कहा गया है कि गर्मी के मुकाबले ठंड में नौ गुणा ज्यादा लोगों की मौतें होती हैं। इसके लिए कई चीजें जिम्मेदार है, जिसमें एक ग्लोबन वार्मिंग भी है।

cold death

गर्मी के मुकाबले ठंड से होती है ज्यादा मौतें (प्रतीकात्मक फोटो)

क्या है दावा

Climate Reanalyzer के अनुसार दुनिया भर में ठंड से हर साल 4600000 मौतें होती हैं, जबकि गर्मी से सिर्फ 489075 लोगों की मौत होती है। दरअसल हमारा शरीर, तापमान का कम होना बर्दाश्त नहीं कर पाता है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर तापमान ज्यादा कम हो जाता है तो हमारे शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। जिसके कारण कभी-कभी कई अंग फेल हो जाते हैं, जिससे इंसान की मौत हो जाती है। ठंड लगने की वजह से हाइपोथर्मिया हो जाता है। साथ ही ठंड में हमारा बीपी भी बढ़ जाता है और बीपी जब बढ़ जाता है तो उससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

End of Feed