सफल छात्र आंदोलन के बाद CJP का हो रहा विस्तार, अभिजीत दीपके ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

CJP National Working Committee: जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

CJP National Working Committee: जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए युवा आंदोलन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में एक नई पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) चर्चा का केंद्र बन गई है। इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने इस आंदोलन को देश के युवाओं की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी के आगामी राजनीतिक एजेंडे और राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Working Committee) का ऐलान भी कर दिया है।

CJP National Working Committee

जंतर-मंतर आंदोलन की सफलता के बाद CJP का विस्तार (फाइल फोटो)

छत्रपति संभाजीनगर से जारी इस सूची के अनुसार अभिजीत दिपके को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उनके साथ आशुतोष रांका और सौरव दास सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए अजिनक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी और दीपक बालियान को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

End of Feed