CJP Protest का 19वां दिन; वांगचुक का वजन 7 Kg से ज्यादा घटा, AISA सदस्य अस्पताल में भर्ती

वांगचुक का वजन घटकर 59.40 किलोग्राम हो गया है, जिससे भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनके वजन में कुल सात किलोग्राम से ज्यादा की कमी आई है।

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में 11 दिन से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत बुधवार को और बिगड़ गई। चिकित्सकों ने बताया कि उनका वज़न सात किलोग्राम से ज़्यादा कम हो गया है।विरोध स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में शामिल ’ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ आइसा के सदस्य ऋषिकेश को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

cjp protest

वांगचुक का वजन 7 Kg से ज्यादा घटा

कॉजपा का प्रदर्शन 19 दिन से जारी है। इसमें कथित परीक्षा अनियमितताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही की मांग की जा रही है।बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वांगचुक का वजन घटकर 59.40 किलोग्राम हो गया है, जिससे भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनके वजन में कुल सात किलोग्राम से ज्यादा की कमी आई है।

End of Feed