Ayodhya: सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों का लिया जायजा-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 14, 2023, 09:45 PM IST

Yogi Adiytanath Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन भी किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiytanath) बुधवार की शाम अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की, सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी।

इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे का आगाज संकट मोचन हनुमान के चरणों में दर्शन-पूजन से किया।

End of Feed