अयोध्या में सुर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी के जन्मदिन के अवसर पर लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाना है इस अवसर पर लता मंगेशकर परिवार के भी लोग मौजूद रहेंगे अयोध्या के साधु संत व बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे लता मंगेशकर चौक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी तैयारियों का जायजा लेते हुए प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है नए घाट चौराहे का नाम अब लता मंगेशकर चौराहे के नाम से जाना जाएगा
लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना है
स्थानीय निवासी अमित शर्मा ने बताया कि सुर कोकिला लता मंगेशकर जी ने भगवान श्री राम के बहुत से गीत गाए हैं उनके नाम से लता मंगेशकर चौक बनने के बाद अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा अयोध्या के लिए बहुत अच्छा होगा
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर 7.9 करोड़ बजट रिलीज हुआ है
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर 7.9 करोड़ बजट रिलीज हुआ है। अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के मुताबिक नया घाट पर बनने वाले लता मंगेशकर चौक का निर्माण कार्य लता मंगेशकर के जन्मदिन 28 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। विशाल वीणा का निर्माण करने वाले पदमश्री से सम्मानित मूर्तिकार राम सुतार ने बताया कि इसके निर्माण में 2 माह लगे हैं।मां सरस्वती की तस्वीर भी इस पर उकेरी गई हैवीणा पर खूबसूरत डिजाइन की गई है। मां सरस्वती की तस्वीर भी इस पर उकेरी गई है। उन्होंने बताया कि यह वीणा लता मंगेशकर के मधुर गायन का संदेश भी देगी। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के प्रमुख चौराहे को लता मंगेशकर के नाम से विकसित करने की घोषणा की थी। अयोध्या नगर निगम ने सीएम की मंशा के मुताबिक नया घाट चौराहे का नामकरण लता मंगेशकर के नाम से करके विकसित किया है।
