'फिर चारों ओर फैल गए खटमल...', CJP के प्रदर्शन पर भड़के CM सुवेंदु अधिकारी, बोले- इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा

मुंबई में सीजेपी द्वारा किए गए प्रदर्शन के दो दिन बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तीखा तंज कसा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खटमल फिर से चारों तरफ दिखाई देने लगे हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के ठीक दो दिन बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बिना नाम लिए कॉजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में "खटमल फिर से चारों तरफ दिखाई देने लगे हैं", इसलिए आम जनता को सतर्क और एकजुट रहने की जरूरत है।

shubhendu Adhikari on cjp

कॉजपा के प्रदर्शन पर बोले सुवेंदु अधिकारी

यह पूरा मामला तब गरमाया जब 2 अक्टूबर को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में कॉजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था। कॉजपा का आरोप था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की थी।

End of Feed