बजट पर भारी सीएम ममता के सुर! कहा- यह एंटी वुमन, एंटी SC-ST, विजन लेस..बंगाल हार रहे तो हमें कुछ नहीं दिया

Budget For West Bengal: पश्चिम बंगाल में सरकार को जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों में केंद्र की सत्ताधारी BJP से चुनौती मिल रही है। ऐसे में उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि वह चुनावों में हार रहे हैं।

CM Mamata Banerjee on Budget: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में बंगाल के लिए कुछ भी नहीं था। उन्होंने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के तुरंत बाद दिल्ली जाने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। तृणमूल कांग्रेस चीफ ने बजट को 'महिला विरोधी, किसान विरोधी, शिक्षा विरोधी' बताया, साथ ही इसे 'दिशाहीन' और 'विजनलेस' भी कहा, जिसमें कहा कि इसमें 'आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में सरकार को जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों में केंद्र की सत्ताधारी BJP से चुनौती मिल रही है। ऐसे में उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि वह चुनावों में हार रहे हैं।

MAMATA (6)

बजट पर क्या बोलीं सीएम ममता?

ममता ने कहा, 'यह बजट एंटी वुमन, एंटी एससी, एंटी एसटी, विजन लेस हैं। एजुकेशन, फर्टिलाइजर सब्सिडी पर कुछ नहीं। इकॉनमी डिरेल हो चुकी हैं। सेंसेक्स गिर चुका है।' उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए कुछ नहीं दिया गया, फ्रेट कॉरिडोर जिसका जिक्र किया गया है, वह मैंने ही सैंक्शन किया था। तीन कॉरिडोर के बारे में जो कहा है वह झूठ है।

End of Feed