पहले INDI गठबंधन की बैठक में होंगी शामिल, फिर पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी; क्या है माजरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 10:33 PM IST

Mamata Banerjee In Delhi: 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल होने ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं हैं। ममता के दिल्ली दौरे में एक अजब इत्तेफाक देखने को मिलेगा। 19 दिसंबर को वो विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होंगी और उसके अगले ही दिन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी।

CM Mamata Will Meet PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं। अपने दौरे के दौरान उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा अपनी पार्टी के सांसदों से मिलने और ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है। दिल्ली रवाना होने से पहले बनर्जी ने कोलकाता में हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय निधि जारी करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी।

Mamata Banerjee in Delhi

पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच होगी मुलाकात।

पीएम मोदी से मुलाकात कर दबाव बनाएंगी सीएम ममता

मुख्यमंत्री ने कहा, 'उन्होंने (केंद्र) हमारा कोष रोक दिया है और हमारा बकाया जारी करने को तैयार नहीं हैं। बंगाल एकमात्र राज्य है जिसका कोष रोक दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'हम इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे । मैं प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगी।' बनर्जी सोमवार को पार्टी सांसदों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही वह मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की बैठक में भाग लेंगी। वह अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल की बकाया राशि जारी करने के लिए दबाव डालेंगी।

End of Feed